Vatson Group Terms & Conditions & Policies Please read carefully before ordering using any of the mode. Vatson Group से किसी भी तरह...

Policies

Policies of Vatson Group

Vatson Group Terms & Conditions & Policies

Please read carefully before ordering using any of the mode.

Vatson Group से किसी भी तरह से (Offline & Online) खरीदारी करने के लिए, आपने (उपयोगकर्ता) नीचे दिए गए सभी नियमों और शर्तों को पढ़ लिया हैं तथा स्वीकार कर लिया हैं।  

Vatson Group बिना किसी पूर्व नोटिस के किसी भी समय इन नियमों और शर्तों को जोड़ने, हटाने, बदलने या संशोधित करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता हैं। 

इसलिए आपको यह सलाह दी जाती हैं कि जब भी आप Vatson Group की Official Websites का उपयोग करें या खरीदारी करें तो इन नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। 

(ये सभी Terms & Conditions & Policies किसी भी Online Shopping Platform से हमारें Product खरीदने पर लागू नहीं  होगी।)
x-----xXx-----x
General :-
  • निम्नलिखित शब्दावली इन नियमों और शर्तों, गोपनीय कथन और अस्वीकरण, नोटिस और सभी समझौतौं पर लागू होती हैं।  “ग्राहक”, “आप” और “आपका” क्लाइंट (Client) को संदर्भित करता हैं।  “कंपनी”, “स्वयं”, “हम” और “हमारा” Vatson Group को संदर्भित करता हैं।  “पार्टी” और “पार्टियां” क्लाइंट और Vatson Group को संदर्भित करता हैं। 
  • हम किसी भी वेबसाइट (Online Shopping Platform को छोड कर) से किसी भी प्रकार का कोई भी उत्पाद नहीं बेचते हैं। ये वेबसाइट केवल आपको हमारें यहां उपलब्ध प्रोडक्ट व सर्विस की जानकारी देने के लिए हैं। यदि आप कोई प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो इस लिंक पर Click करें।
  • हमनें अपने उत्पादों को यथासंभव सटीक रूप से दिखाने का हर संभव प्रयास किया हैं, लेकिन फिर भी Display पर दिखाई दे रही प्रोडक्ट की Image का Color और वास्तविक प्रोडक्ट के Color में अंतर हो सकता हैं। 
  • क्रेता (Buyer) यह प्रमाणित करता हैं कि उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष हैं या उसके पास माता-पिता या कानूनी अभिभावक की सहमति हैं। 
  • हमसें खरीदे गए किसी भी प्रोडक्ट (Online and Offline) के द्वारा उपयोगकर्ता/ उपयोगकर्ताओं को किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए Vatson Group जिम्मेदार नहीं होगा। जिसमें बिना किसी सीमा के राजस्व या डाटा की हानि शामिल हैं। 
  • हमसें किसी भी तरीके से खरीदे गए किसी भी प्रोडक्ट जो कि आपके द्वारा कस्टमाइज या डिजाइन करवाया गया हो उसको हम वैसा का वैसा या उस में कुछ बदलाव करके दुसरे ग्राहक को बेच सकते हैं। परंतु आप उस पर किसी भी प्रकार की रॉयल्टी या अन्य कोई क्लेम करने का अधिकार नहीं रखते हैं।
  • हमसें कोई भी Product खरीदने से पहले (Online and Offline) उस Product या उसके समकक्ष अन्य Product जो हमारी Website पर उपलब्ध हैं, का Description जरूर देख लेवें।
Order :-
  • हमारें प्रोडक्ट हमसें Online खरीदने पर हमारें द्वारा उपलब्ध करवाये जाने वाले ऑर्डर फाॅर्म को भर कर ही आप हमें ऑर्डर दे सकते हैं।
  • हम आपके द्वारा दिए गए ऑर्डर को बिना कोई कारण बताये स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
  • किसी भी कस्टमाइज प्रोडक्ट के तैयार होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
Shop Online Order :-
  • Online खरीदारी करने पर हम आपके द्वारा Full पेमेंट एडवांस में कर देने के बाद प्रोडक्ट की डिलीवरी की “पूर्ण जिम्मेदारी” लेते हैं।
  • हमें दिए गए किसी भी Online (Customized Product Only) ऑर्डर को आप 24 घंटे के अंदर रद्द करवा सकते हैं और आपका पेमेंट दो (Two) से तीन (Three) वर्किंग दिनों मे रिफंड कर दिया जाएगा। परंतु 24 घंटे के बाद ऑर्डर Cancel नहीं होगा तथा विक्रेता (Vatson Group) द्वारा ऑर्डर को Shipping के लिए भेज दिया जाएगा। डिलीवरी के समय प्रोडक्ट कस्टमर के द्वारा रिसीव नहीं करने की स्थिती में प्रोडक्ट हमारें पास रिटर्न आ जाएगा। लेकिन आपको किसी भी तरह का कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा। वही प्रोडक्ट दुबारा लेने के लिए आपको नए सिरे से ऑर्डर देना होगा। जो भी चार्ज या कीमत लागू होगी वह भी कस्टमर को ही देनी होगी।
  • हमसें सीधे ही Online प्रोडक्ट खरीदते समय क्रेता/क्रेताओं (Buyer/s) की किसी भी गलती के कारण (जैसे गलत या अधुरा पता या क्रेता/क्रेताओं का डिलीवरी के समय उपलब्ध नही होना, प्रोडक्ट को रिसीव करने से मना कर देना आदि) प्रोडक्ट की डिलीवरी नही होने के कारण रिटर्न डिलीवरी का चार्ज कस्टमर से लिया जाएगा।
  • हमसें Online खरीदारी करते समय क्रेता/क्रेताओं (Buyer/s) के द्वारा दि गई जानकारी जैसे नाम, फोन नम्बर, एड्रेस व प्रोडक्ट की पुष्टि या सत्यापन के लिए हम आपसे ऑर्डर डिस्पैच करने से पहले संपर्क कर सकते हैं।
  • प्रोडक्ट डिलीवरी के लिए आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, फोन नंबर क्रेता/क्रेताओं (Buyer/s) द्वारा गलत दिए जाने या अधुरा दिए जाने पर ऑर्डर कैंसिल करने या डिस्पैच ना करने का अधिकार हम अपने पास सुरक्षित रखते हैं।
  • हमसें सीधे ही प्रोडक्ट Online खरीदते समय Buyer/s को प्रोडक्ट देरी से मिलने पर या सेवा में रुकावट के परिणाम स्वरूप राजस्व या डाटा की हानि शामिल है। जो विक्रेता (Seller) के कार्य चूक या अन्य प्रकृति के कारणों से हो सकती हैं। 
  • हमसें किसी भी तरीके से खरीदे गए किसी भी प्रोडक्ट पर आपके क्षैत्र में लगने वाले किसी भी शुल्क, कर (Tax) या सीमा शुल्क के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। वह शुल्क कस्टमर ही वहन करेगा।
Online Shopping Platform :-
  • किसी भी Online Shopping Platform से हमारें प्रोडक्ट की खरीदारी करने पर केवल संबंधित Shopping प्लेटफार्म की पॉलिसी लागू होंगी।
Pricing :-
  • साइट पर दिखाए गए प्रोडक्ट की कीमत MRP (Maximum Retail Price) हैं। जो सभी करों (Tax) के साथ हैं। लेकिन वास्तविक प्रोडक्ट की कीमत इससे कम हो सकती हैं। 
  • हमसें Online प्रोडक्ट खरीदते समय बताई गई प्रोडक्ट की कीमत में GST व Delivery चार्ज शामिल हैं। 
  • स्टोर विजिट (Offline) कर के प्रोडक्ट खरीदने पर प्रोडक्ट की कीमत में GST शामिल हैं। 
  • किसी Online Shopping Platform व हमारें द्वारा Online प्रोडक्ट खरीदने पर कीमत में अंतर हो सकता हैं। 
Shipping :-
  • आमतौर पर हम पूरे भारत में 7 से 10 व्यवसायिक दिनों में ऑर्डर को Shipp कर देते हैं। परंतु शिपमेंट को प्रभावित करने वाले कारकों (जैसे मौसम, छुट्टियां व अन्य के कारणों) हम Shipping समय पर करने की गारंटी देने में असमर्थ हैं। फिर भी हम पूरी कोशिश करते हैं कि डिलीवरी समय पर हो जाए।
  • पूरे भारत में शिपिंग के लिए लगने वाली Shipping Cost व Shipping Time अलग-अलग हो सकता हैं। 
  • आपका ऑर्डर डिस्पैच करने के बाद हम आपको ट्रैकिंग विवरण देते है। जिसको आप संबंधित कूरियर कम्पनी की Website या App पर जाकर ट्रैक कर सकते हैं।
Payment :-
  • Standard आइटम के लिए कैश ऑन डिलीवरी (COD) सुविधा उपलब्ध है। COD के लिए कुल भुगतान राशि का 50% Advance भुगतान करना होगा। 
  • परंतु कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट के लिए आपको पूरी पेमेंट एडवांस में करनी होगी।
  • हमसें नकद के अलावा किसी भी माध्यम से ट्रांजैक्शन करते समय क्रेता/क्रेताओं (Buyer/s) के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधडी होने पर हम (Vatson Group) या हमसें जुड़ा हुआ कोई भी व्यक्ति उत्तरदायी नहीं होगा। जब तक हम या हम से जुड़े हुए किसी भी व्यक्ति की गलती या मिलीभगत साबित नहीं की जाती हैं।
  • किसी भी कस्टमाइज प्रोडक्ट के तैयार होने के बाद यदि कस्टमर उस प्रोडक्ट को खरीदने या डिलीवरी के समय रिसीव करने से मना करता हैं। तो उस प्रोडक्ट के लिए जो भी प्राइस तय की गई थी वह कस्टमर को देनी अनिवार्य होगी।
  • रिटर्न प्रोडक्ट के पेमेंट का रिफंड नगद का नगद तथा अन्य पेमेंट मोड का केवल यूपीआई (UPI) या बैंक ट्रांसफर द्वारा ही होगा। इनको चेंज नहीं किया जा सकता हैं। 
Guaranty/Warranty :-
  • Vatson Group से किसी भी माध्यम से ख़रीदे गए किसी भी Product पर किसी भी प्रकार की Guaranty और Warranty नहीं दी जाती हैं। जब तक किसी भी Product के लिए Officially बताया नहीं गया हो। 
Return and Replace :-
  • हमसें सीधे Online प्रोडक्ट खरीदने पर ट्रांसपोर्ट या कोरियर में डैमेज प्रोडक्ट रिप्लेस होगा।
  • हमसें Online प्रोडक्ट खरीदने पर प्रोडक्ट की डिलीवरी के बाद Unboxing करते समय प्रॉपर वीडियो नहीं होने पर किसी भी प्रकार का डिफेक्टिव प्रोडक्ट रिसीव होने पर प्रोडक्ट रिटर्न, रिप्लेस व रिफंड नहीं किया जाएगा।
  • हमसें Online या स्टोर विजिट (Offline) किसी भी तरीके से प्रोडक्ट खरीदने पर डिलीवरी के 3 दिन (Three Days) बाद किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • हमसें खरीदे गए किसी भी प्रोडक्ट को रिटर्न करते समय वह प्रोडक्ट Unused होना चाहिए तथा उसी अवस्था व उसी पैकेजिंग में होना चाहिए जिसमें वह डिलीवरी के समय प्राप्त हुआ था।
  • आपके द्वारा किए गए किसी भी प्रोडक्ट के रिटर्न को हम सबसे पहले चेक करेंगे उसके बाद वह हमारें तय किए गए मानकों पर खरा उतरता हैं। तब हम आपको कॉल, S.M.S., व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से सूचित करेंगे कि आपकी लौटाई गई वस्तु हमें मिल गई हैं तथा हम आपको पेमेंट रिफंड करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर रहे हैं। यदि चैकिंग के दौरान कुछ भी गड़बड़ी पाई जाती हैं, तो भी आप से संपर्क करके उसके बारे में आपको बताया जाएगा।
  • रिटर्न प्रोडक्ट की जांच करते समय यदि कस्टमर द्वारा कोई भी गड़बड़ी या जालसाजी की जाती हैं। तो उनके रिफंड को अस्वीकृत करके उन्हें किसी भी प्रकार का रिफंड नहीं दिया जाएगा।
  • रिटर्न प्रोडक्ट के पेमेंट का रिफंड नगद का नगद तथा अन्य पेमेंट मोड का केवल यूपीआई (UPI) या बैंक ट्रांसफर द्वारा ही होगा। इनको चेंज नहीं किया जा सकता हैं। 
  • प्रोडक्ट केवल खराब होने या ऑर्डर करते समय दिए हुए साइज से भिन्न होने की स्थिती में ही रिप्लेस और रिटर्न किया जाएगा।
  • प्रोडक्ट के खराब, क्षतिग्रस्त या ऑर्डर करते समय बताये गए साइज से भिन्न स्थिती को छोड़कर, किसी भी अन्य स्थिती में कस्टमर द्वारा प्रोडक्ट को रिटर्न करने पर उस पर लगने वाली रिटर्न Shipping Cost कस्टमर को देनी होगी तथा रिफंड की स्थिती में Return Shipping Cost को काट के आपको शेष पेमेंट लौटा दी जाएगी।
  • किसी भी स्थिती में प्रोडक्ट को वापस करने के लिए आपको अपना उत्पाद शिपिंग लेबल पर दिए गए हमारें Address पर भेजना चाहिए।
Privacy :-
  • हमसें Online प्रोडक्ट खरीदते समय ऑर्डर फाॅर्म में मांगी गई या शॉप विजीट पर मांगी गई आपकी किसी भी निजी जानकारी को हम किसी भी थर्ड पार्टी को उपलब्ध नहीं करवाते हैं तथा हमारें द्वारा भी आपको किसी भी तरह का एडवर्डटाइजेशन के लिए आपकी निजी जानकारी का उपयोग नहीं किया जाता हैं। 
  • ऐसा कोई भी प्रोडक्ट जिस पर आपकी फोटो या कोई निजी जानकारी हो उसको हम अपने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म या अन्य डिजीटल या प्रिंट मीडिया द्वारा एडवर्डटाइजेशन के लिए उपयोग में ले सकते हैं। लेकिन आपके चेहरे या निजी जानकारी को हम ब्लर या हटा देगें।
  • आपकी व्यक्तिगत जानकारी को हम कुरियर कंपनियों के साथ सांझा करते हैं (जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि)।
  • आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रूप से एकत्रित की जाती हैं। जब तक की कानूनी अधिकारियों (Law Authority) की आवश्यकता के अनुसार या किसी भी विवाद के मामले में आवश्यक न हो, तब तक किसी के भी साथ सांझा नहीं की जाती हैं। 
.
Last Update- 23/09/2024


0 Comments:

Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.